फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीलीभीत के छह केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा, सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

पीलीभीत शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा की प्रत्येक पाली में 1440 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों को भीड़ परीक्षा केंद्रों पर जुटने लगी थी। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों की जांच, इलेक्ट्रानिक गैजेट आदि उपकरण तो नहीं है इसकी पड़ताल की गई। जूते पहनकर आए अभ्यर्थियों की जूते-मोजे उतरवा कर तलाशी ली गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें