फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: पीलीभीत में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी, बीएलओ घर-घर जाकर बांट रहे गणना प्रपत्र

मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 09:35 PM IST

पीलीभीत जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को लेकर घर-घर सर्वेक्षण अभियान जारी है। कुल 1522 बूथों पर यह कार्य चल रहा है। इसमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अंतर्गत पुनरीक्षण कार्य कराया जाना है। बताया गया है कि इस 2003 की मतदाता सूची के अंतर्गत करीब नौ लाख मतदाता हैं। बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। गणना प्रपत्र बांटे जा रहे और संबंधित सूचनाएं भरने के बारे में बताया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत न्यूरिया में भाग संख्या 189 से 204 तक के मतदाताओं के सर्वेक्षण के लिए दो सुपरवाइजर अशोक कुमार और जितेंद्र कुमार की देखरेख में वीएलओ प्रतिमा गुप्ता, रफीना वी, नाहिद वी, गीता देवी, लक्ष्यवती समेत कुल 16 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर जानकारी जुटा रहे हैं। शुक्रवार को मोहल्ला खेड़ा में वीएलओ प्रतिमा गुप्ता और रफीना वी ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए और आवश्यक विवरण एकत्र किया। बीएलओ ने बताया कि यह सर्वे वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर किया जा रहा है। सर्वे के दौरान मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनके नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी समेत कुल 13 बिंदुओं पर विवरण भरा जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके। स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे सर्वेक्षण में सहयोग करें, जिससे क्षेत्र की मतदाता सूची अधिक सटीक और पूर्ण रूप से तैयार हो सके। अभियान के तहत नए नाम जोड़ने, पते में बदलाव अथवा अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए संबंधित फॉर्म-6 भी भरवाए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें