पीलीभीत में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव यूसुफ कादरी ने रविवार को प्रेस वार्ता में दावा किया कि एसआईआर की तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद पहले से भरे गए फार्म और प्रकाशित मतदाता सूची के बाद जिस तरह जानबूझकर गलत आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर घर-घर जाकर शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, जिनके माध्यम से आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और प्रपत्र संख्या-7 के तहत फर्जी हस्ताक्षर कर आपत्तियां दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।