पीलीभीत की कलीनगर तहसील परिसर में अधिवक्ता के चैंबर में शनिवार को अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। सांप के जहरीला होने की संभावना के चलते वन विभाग को सूचना दी गई। तहसील समाधान दिवस के चलते तहसील में लोगों की अधिक भीड़ थी। सांप निकलने से मौके पर काफी देर तक भीड़ जमा हो गई। लोगों को वहां से हटाया गया। वन विभाग की टीम का इंतजार किया जा रहा था।