पीलीभीत जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) के इंस्पेक्टर परमानंद गौतम (50) की सोमवार रात मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें माधोटांडा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।