पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में शारदा नदी में बाढ़ आ गई है। वनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद गांव हजारा में जलभराव हो गया है। खेतों और रास्तों पर चार से पांच फीट पानी है। कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोग घरों में कैद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बचाव कार्य शुरू करने की अपील की है। पिछले छह दिनों से नदी में कटान जारी है, जिससे 14 किसानों की जमीन बह गई है। नाव की सुविधा न होने से लोगों में रोष है।