फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में निर्माणाधीन पुलिया की सर्विस सड़क कटी, जोखिम के बीच गुजर रहे राहगीर

पीलीभीत में बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र को पूरब से जोड़ने वाले बरखेड़ा दियोरिया मार्ग पर बारामऊ की पिछले वर्ष कटी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाया गया सर्विस मार्ग बारिश के पानी के बहाव से कट गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार और पैदल राहगीर पानी के बहाव से होकर जोखिम के बीच गुजर रहे हैं। जुलाई 2024 की बाढ़ में बारामऊ के पास पुलिया कट गई थी। करीब एक माह से पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने शुरू कराया था। आवागमन के लिए अस्थायी मार्ग बनाया था। रास्ता कट जाने के 36 घन्टे बाद तक विभाग का कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें