पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को पहली शिफ्ट में जंगल रवाना होते ही सैलानियों को बाघ के दीदार हो गए। मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से सैलानियों को लेकर जंगल जा रहे वाहन जैसे ही खटीमा मार्ग पर लालपुल के निकट पहुंचे, अचानक जंगल से निकलकर बाघ सड़क पर आ गया। बाघ से दूरी बनाकर सफारी वाहन को रोक कर सैलानियों ने बाघ के दीदार किए। करीब दो मिनट तक बाघ सड़क पर घूमता रहा। पर्यटकों ने बाघ की वीडियो और फोटो भी कैद की। बाघ के हटने के बाद वाहन आगे निकल सके। बाघ की चहलकदमी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।