फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सांसद वरुण गांधी बोले- तेरी मुहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा-दाल और चना

मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 03:21 PM IST

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे। सांसद ने कई गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं। इसलिए खाली हैं, क्योंकि सरकार पैसा बचाना चाहती है। सरकार का काम बिजनेस करना नहीं बल्कि जो कमजोर लोग हैं, उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार नई नौकरियों की बात कर रही है, लेकिन एक करोड़ पदों का क्या होगा। वास्तविकता यह है कि जो पैसे बचेंगे, वो चुनाव में आटा, दाल और चना बांटने के काम आएंगे। उन्होंने सरकार पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि तेरी मुहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा-दाल और चना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें