पीलीभीत में पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी की है। साइबर टीम ने सीआईआर पोर्टल की मदद से 160 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत 20.75 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। खोया हुआ मोबाइल मिला तो मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल गए। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि सीआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल बरामद किए गए हैं। सत्यापन के बाद मोबाइल उनके मालिक को लौटाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो या चोरी हो जाए तो सीआईआर पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर किसी तरह की समस्या आती है तो साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद साइबर टीम मोबाइल की बरामदगी के प्रयास में लग जाती है।