फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों में चले लाठी-डंडे, गांव में मची भगदड़

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में रविवार को आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि मैच के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में करीब पांच से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। करीब आधे घंटे तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। राजपुर गांव से आए खिलाड़ी किसी तरह गांव से बाहर निकलकर पैदल भागे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग उनके पीछे दौड़ते नजर आए। सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें