पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की चहलकदमी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। शनिवार को पर्यटन क्षेत्र में एक भालू अपने शावक के साथ चहलकदमी करते देखा गया। यह नजारा देखकर जंगल सफारी कर रहे सैलानी रोमांचित हो गए। काफी देर तक शावक के साथ भालू चहलकदमी करते देखा गया। सैलानियों ने इसका का वीडियो भी बनाया। बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाघ व अन्य वन्यजीवों के दीदार इसकी अहम वजह बने हुए हैं।