फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप, धरने पर बैठे लोग

पीलीभीत में भंग समिति की ओर से शहर में टनकपुर मार्ग के संतोषी माता मंदिर की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाकर लोगों ने बुधवार को मंदिर गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। 50 से अधिक महिला-पुरुष मंदिर गेट पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी थानाध्यक्ष पवन पांडे ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसको लेकर तीन दिन पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत भी की गई थी। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि पूर्व में झम्मनलाल आदि ने गलत तरीके से अपनी समिति का पंजीकरण करा लिया था। शिकायत के बाद सहायक रजिस्ट्रार चिट्स फंड बरेली ने समिति भंग कर दी। इसके बाद भी भंग समिति के लोग मंदिर की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। अवैध कब्जा कर संपत्ति बेचने के प्रयास में हैं। कब्जे का प्रयास कर रहे लोगों को रोकने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें