प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत स्टेशन के एक स्टेशन-एक उत्पाद स्टॉल का अहमदाबाद से वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस मौके पर स्टेशन परिसर मे कई कार्यक्रम किए गए। प्रधानमंत्री के लोकार्पण/ उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसके अलावा बीसलपुर में व्यापारियों की सुविधा को बने माल गोदाम का लोकार्पण किया गया। पीलीभीत में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कामों की जानकारी दी। जिले की पहचान बांसुरी, टाइगर रिजर्व का जिक्र भी किया।