फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की चुनावी सभा, सीएए का जिक्र कर बंगाली समाज को साधा

पीलीभीत में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गभिया सहराई में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। धामी ने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था। तुष्टीकरण था। परिवारवाद को बढ़ाने का काम होता था। अब नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। दूसरे लोग, अपनी पार्टी और परिवारों को बचाने के लिए बेमेल गठबंधन कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने सीएए से बंगाली वोटों का समीकरण साधा। कहा कि सीएए से बंगाली समाज की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में रहने वाले बंगाली समाज को दी गई सुविधाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें