पीलीभीत के जिला अस्पताल परिसर में बने सखी वन स्टॉप सेंटर से बृहस्पतिवार की देर रात तीन किशोरियां खिड़की की जाली तोड़कर भाग गईं। काफी देर बाद घटना का पता चला तो वन स्टॉप सेंटर पर तैनात स्टॉफ और पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन किशोरियों की तलाश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो किशोरियों को बरामद कर लिया है, लेकिन एक किशोरी का अभी पता नहीं चला है।