फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में समितियां पर भटक रहे किसान, नहीं मिल रही खाद

मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 12:20 PM IST

पीलीभीत के मंडी समिति परिसर स्थित किसान सहकारी समिति में करीब 10 दिन से एनपीके और डीएपी नहीं है। सुबह से शाम तक 200 से अधिक किसान समिति पर आते हैं। खाद न मिलने पर मायूस होकर वापस जाते हैं। मंगलवार को संडई निवासी किसान ईश्वरदयाल खाद लेने समिति पर पहुंचे थे। बताया कि तीन-चार दिन से लगातार दौड़ रहा हूं। कई समितियों पर पता कर लिया। एनपीके और डीएपी नहीं मिल रहा। किसान राजेश गंगवार भी शहर और सटे इलाके की समितियों का चक्कर लगाकर मंडी समिति पहुंचे थे। बताया कि कहीं भी खाद नहीं मिल रही। खाद न मिलने से बोआई लेट होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें