पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की आराधना के पर्व महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। परिसर का रंगरोगन भी किया गया है। फूलों की लड़ियां लगाई जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय हो गई है। बुधवार से महाशिवरात्रि का उल्लास शुरू हो गया है। इसी तरह अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर भी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। दूधियानाथ मंदिर पर भी शिवरात्रि पर्व की तैयारियां हो रही हैं।