पीलीभीत में अवैध कब्जे, बकाया गन्ना भुगतान व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट में जुलूस निकाला। प्रदर्शन के बाद मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक को दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तिराहा पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय के पास पहुंचे। प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम संजय कुमार सिंह को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अजीत परेश को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सरैया की रहने वाली रीना देवी के निकाश पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। लेखपाल ने हटवाया लेकिन फिर कब्जा कर लिया गया। मांग उठाई कि शहर के बरातघर का नाम फिर से बदलकर कांशीराम बारात घर किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को रखा गया है। इसके अलावा बरखेड़ा चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की गई है। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय, ज्ञानेंद्र कुमार, मलखान, तौहीद खां, श्यामलाल सहित काफी लोग मौजूद रहे।