पीलीभीत में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए नदियों के घाटों पर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने स्नान-पूजन के बाद दान पुण्य किया। शहर में देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद विधि विधान से पूजन किया।