संभल की घटना के बाद पीलीभीत जिले की पुलिस अलर्ट है। विशेष सावधानी बरती जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर की जामा मस्जिद समेत जिलेभर की मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात की गई। इसके लिए शहर के अलावा देहात क्षेत्रों की जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। शुक्रवार को निर्धारित समय से पूर्व पुलिस मस्जिदों के बाहर मुस्तैद हो गई। अफसर भी भ्रमणशील हैं।