फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में एसएसबी के जवानों ने नेपाली युवक को दबोचा, तलाशी में बरामद हुई बारूद

पीलीभीत के माधोटांडा के जंगल क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां रोकने के दावों के बीच शुक्रवार को एक नेपाली युवक को एसएसबी के जवानों ने पकड़ लिया। उसके पास से तीन सौ ग्राम गंधक और ढाई सौ ग्राम पोटाश बरामद हुई। एसएसबी की ओर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गंधक पोटाश का वन्यजीवों के शिकार में प्रयोग किया जाता है। पूरी कार्रवाई की नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा पकड़े गए नेपाल के जिला कंचनपुर के सुंदरनगर निवासी जनक साह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें