पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में मुख्य मार्ग किनारे स्थित खाद की दुकान को चोर ने निशाना बनाया। छत पर चढ़कर दुकान में घुसा चोर करीब एक घंटा अंदर रहा। उसने दुकान को खंगाल कर छह हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर तलाश की जा रही है।