पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना बाघ बृहस्पतिवार सुबह शिवपुरिया कॉलोनी में पहुंच गया। लोगों की नजर बाघ पर पड़ी तो दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ को बेहोश करके पकड़ लिया। सुबह करीब 10 बजे से वन विभाग ओर पुलिस की टीम गांव में मौजूद थी। आसपास गांवों के हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया गया। बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण होगा, इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।