पीलीभीत में एमसीएच विंग जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी से स्वास्थ्य सेवाओं का तो बुरा हाल है ही, सफाई व्यवस्था भी कागजों पर ही चकाचक है। यहां ओपीडी की समय सुबह आठ बजे सफाई शुरू होती है। शुक्रवार सुबह 8.40 बजे नीचे तल के शौचालय के सामने पानी भरा था। मरीजों और तीमारदारों को इसी पानी से होकर निकलना पड़ा। थोड़ी ही दूर पर कई मरीज और तीमारदार बैठे थे। पर्चा काउंटर भी निचले तल पर ही है। गंदे पानी की वजह से बदबू लोगों को परेशान करती रही।