फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के जिला अस्पताल में मरीजों को मिले फटे कंबल, ठंड से ठिठुरे

पीलीभीत के जिला अस्पताल के निचले तल पर मरीजों को पांच वार्डों में भर्ती किया जाता है। मरीजों के बेड पर चादर और ओढ़ने के कंबल अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए जाते हैं। मरीजों को सर्दी न लगे इसके विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी हैं। मगर जिला अस्पताल के जिम्मेदारों को मरीजों की परवाह नहीं है। वार्डों में भर्ती मरीजों को फटे कंबल दिए जा रहे हैं। कुछ मरीजों को कंबल दिए भी नहीं जाते। मजबूरी में मरीजों को अपने घर से ही कंबल और रजाई लानी पड़ती है। रविवार को जिला अस्पताल के वार्डों की पड़ताल में मरीजों ने अस्पताल की ओर से दिए गए फटे कंबल दिखाए और कई आरोप भी लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें