उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने शनिवार दोपहर रिजल्ट जारी कर दिया। पीलीभीत के छात्र अमन गंगवार ने जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल के छात्र अमन ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। अमन गंगवार सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर में पढ़ते हैं। इन्होंने हाईस्कूल में 600 अंकों में से 584 अंक हासिल किए हैं। अमन ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम से गदगद अमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।