फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के गांव के पास धूप सेंकता दिखा टाइगर, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 04:56 PM IST

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर पिपरिया संतोष गांव के निकट पहुंचे बाघ की दहशत जारी है। बृहस्पतिवार को बाघ आबादी के निकट बाग में बैठा नजर आया। दूर खड़े ग्रामीणों ने बाघ की वीडियो बनाकर वायरल की। वनकर्मी बाघ की निगरानी में जुटे हैं। माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव के निकट एक सप्ताह से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को बाघ ने वॉचर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद भी बाघ की मौजूदगी जारी रही। बृहस्पतिवार को बाघ क्षेत्र के ही एक बाग में डेरा जमाए रहा। सुबह धूप में बैठे बाघ को देख दूर खड़े ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई। वीडियो में बाघ धूप सेंकता नजर आ रहा है। सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व के वनकर्मी बाघ की निगरानी में जुटे हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें