फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में तेंदुए ने फैलाई दहशत, हमलाकर तीन लोगों को किया घायल

पीलीभीत में अलीगंज के बाद अब तेंदुए ने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कल्लिया में दस्तक देकर दहशत फैला दी। बुधवार की सुबह गांव के ही सतपाल (60 वर्ष), विवेक कुमार (25 वर्ष) और हेमराज (35) निवासी मौजा पुरवा तालाब की ओर जा रहे थे। जब एक खेत के पास से गुजरे तभी वहां बैठे तेंदुए ने तीनों पर हमला बोल दिया। किसी तरह से तीनों ने खुद को बचाते हुए शोर मचा दिया। इस पर गांव के तमाम लोग हो हल्ला करते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ खेत में ही छिपा बैठा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें