फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: घर के सामने महिला की गर्दन दबाकर लूट लिए कुंडल, सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश

पीलीभीत में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर कंडे (उपले) थोप रही बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अधकटा निवासी महिला की गर्दन दबाकर सोने के कुंडल लूट लिए। घटना शनिवार शाम की है। रविवार को महिला ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता गंगादेई ने बताया कि वह कंडे थोप रही थीं। इसी समय बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी गर्दन पकड़ ली। कुंडल नोचकर भाग गए। लूट की जानकारी पर थाना पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध भी नजर आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें