पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र में एक युवक ने जहर पीकर जान दे दी। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया। उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। युवक के विषाक्त पदार्थ खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कहता है कि मेरी मौत की वजह पत्नी और ससुराल वाले हैं। सल्फास का पैकेट दिखाते हुए कहता है कि मेरे मरने के बाद मेरी पत्नी को एक भी रुपया न दिया जाए। और न ही मेरे घर में रखा जाए। क्योंकि मेरी पत्नी और सास ने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने की वजह से पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।