फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मकान की छत पर चढ़ा सांड, पुलिस और ग्रामीणों ने नीचे उतारा

पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के गांव बमरोली में एक सांड बंद घर की छत पर जा बैठा। सांड को छत पर बैठा देख लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोग उसकी वीडियो बनाने लगे। काफी देर तक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने सांड को नीचे उतारा। गांव बमरौली में महिमा शंकर का कई दिनों से खाली मकान पड़ा है। इसमें अक्सर गांव में घूम रहे आवारा गौवंश आकर बैठ जाते है। बृहस्पतिवार की रात को भी कई गोवंश आकर मकान में बैठ गए। जिसमें एक सांड जीने से घर की छत पर चढ़ गया। जब सुबह लोगों ने सांड को छत पर बैठे देखा तो उसकी वीडियो बनाने लगे। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से छत पर चढ़े सांड को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें