पीलीभीत के बिलसंडा में सोमवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। निशान यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नगर में पांचवां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव होने से पूर्व सोमवार को निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा स्वामी जी की बगिया से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बगिया पहुंच कर संपन्न हुई । निशान यात्रा में डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।