भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई। पीलीभीत में शुक्रवार तड़के से ही शिवमंदिर बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने विधि विधान से भोलेनाथ की आराधना की। बेल पत्र, फूल, फल, भांग धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटी। पूजा अर्चना की। गंगाजल लेने बदायूं के कछला घाट जा रहे कांवड़ियों की टोली ने भोले के दरबार में माथा टेका। कांवड़िए गंगाजल लाकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। वहीं शहर के दूधियानाथ मंदिर, अर्ध नारीश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बीसलपुर, पूरनपुर क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों ने भोलेबाबा की आराधना की।