फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के 15 केंद्रों पर हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 02:17 PM IST

पीलीभीत में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 15 केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे शुरू हुई। परीक्षा में 4371 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कोहरे के बीच परीक्षार्थी सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। तलाशी के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं विभागीय उच्च अधिकारी द्वारा अधिकृत किए गए संकलन केंद्र पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था में भेजी गई। सुबह शहर के अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचे बच्चे ठंड से ठिठुरते दिखे। सर्दी से राहत पाने को अभिभावक पेड़ों के पत्ते व टहनी जलाकर हाथ सेंकते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें