पीलीभीत जिले के लोगों की आस्था भी प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी है। मकर संक्रांति पर्व पर संगम में डुबकी लगाने को जिले के कई श्रद्धालु प्रयागराज रवाना हो गए। वहीं बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग भी महाकुंभ में जा रहे हैं। महाकुंभ को लेकर जिले में भी कई आयोजन हो रहे हैं। सोमवार को शहर के गांधी स्टेडियम में दिव्य महाकुंभ–स्वच्छ महाकुंभ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। नगर पालिका की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने चित्रों के माध्यम से महाकुंभ की महिमा का वर्णन किया।