पीलीभीत में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के देशनगर माठिया के समीप बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाकर वहां हो रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मची रही। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि अवैध कॉलोनी को लेकर कॉलोनाइजर को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका था। विनियमित क्षेत्र से इसका नक्शा भी पास नहीं है।