पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सामने आए 10,470 गलत नामों को अब फार्म-8 प्राप्त करने के बाद ही नियमानुसार ठीक किया जाएगा। इन प्रविष्टियों में संशोधन मतदाताओं से फार्म-8 लिए बिना ही कर दिया गया था। शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इस दौरान मतदाता फार्म-8 भरकर अपने विवरण में संशोधन करा सकेंगे। राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा गया है।