फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने डीएम को बांधी राखी

पीलीभीत में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से दो-दो छात्राएं जिलाधिकारी के पास पहुंचीं और उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्राओं ने डीएम को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। छात्राओं के स्नेह और आत्मीयता से जिलाधिकारी भी अभिभूत नजर आए। उन्होंने सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्राओं के चेहरे पर भी उत्साह और खुशी दिखाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें