पीलीभीत जिले में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की गेहूं फसल के बेहतर उत्पादन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बुधवार को सुबह से रुक रुककर हो रही बारिश ने दोपहर 12 बजे के बाद मूसलाधार रूप ले लिया। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। उधर, बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। खेतों में खड़ी फसल गिर गई है। वहीं खेतों में कटी पड़ी फसल को कई दिन तक समेटना मुश्किल होगा।