फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में सामूहिक विवाह समारोह... मंडी परिसर में बजी शहनाई, एक-दूजे के हुए 400 जोड़े

पीलीभीत के मंडी समिति परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की शहनाई बजी। सामूहिक विवाह समारोह में चार सौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आचार्यों ने विवाह के मंत्र पढ़े तो दूसरे पंडाल में काजी ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। सामूहिक विवाह को लेकर सुबह से ही वर-वधू और बराती-जनातियों का मंडी परिसर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अफसरों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह समारोह में अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं। वर-वधू खाने की खाली प्लेट लेकर इधर से उधर भटकते दिखे। पेयजल और अन्य इंतजाम भी बदहाल दिखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें