पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके में बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया, जिसकी चपेट में आने से चार लावारिस पशु मर गए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जर्जर लाइन की कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की है।