फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: नए शिक्षा सत्र का पहला दिन, स्कूलों में विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, डीएम ने बांटी किताबें

बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का नया शिक्षा सत्र बुधवार से शुरू हो गया। पीलीभीत जिले में नए सत्र के पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और बीएसए रोशनी सिंह ने टाह पौटा स्कूल में बच्चों का स्वागत किया। पुस्तकें वितरित की और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सम्मान जनक तरीके से रोली अक्षत का तिलक लगाकर माला पहनाई और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकें बांटी। स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी बच्चों का स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान की रैली को स्कूल परिसर से गांव के लिए रवाना किया। रैली की अगुवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने की। अमरिया के हाशिमपुर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक ने बच्चों का स्वागत किया। मरौरी ब्लॉक के पिपरिया अगरू, बिलगांव आदि स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर, शहर के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कालेज में हवन पूजन के साथ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें