पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव नरायनपुर के निकट बुधवार तड़के हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस से गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर लग गई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। एक अन्य किसान गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस सवार श्रद्धालुओं को चोट नहीं आई है।