फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: मां पूर्णागिरि के दरबार में माथा टेकने साइकिल से निकले भक्त, लोगों ने तिलक लगाकर किया रवाना

Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 02:14 PM IST

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव मरौरी खास से 10वीं साइकिल यात्रा मां पूर्णागिरि धाम को रवाना हुई। लोगों ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर रवाना किया। ब्लॉक के गांव मरौरी खास से 35 साइकिल सवार श्रद्धालु गांव के प्राचीन मंदिर माता मोर भवानी मैया मंदिर, बाबा मड़ानाथ से उत्तराखंड स्थित पूर्णागिरि धाम के लिए साइकिल से रवाना हुए। इन श्रद्धालुओं को गांव के समाजसेवी अनिल सिंह फौजी व गुरनाम सिंह फौजी ने स्मृति चिन्ह दिए और फूड पैकेट देकर व तिलक लगाकर यात्रा के लिए रवाना किया। मंदिर के पुजारी सुधाकर मिश्रा ने पूजन किया। श्रद्धालुओं में टीम की अगुआई कर रहे राजेश वर्मा, मनु सिंह व कल्लू द्वारा टीम को अनुशासित ढंग से निकाला गया। गत वर्षों से साइकिल से यात्रा जा रही है। इस बार 10 वीं यात्रा रवाना हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें