फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: पीलीभीत में देवहा और शारदा नदी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 11:57 AM IST

पीलीभीत में कार्तिक पूर्णिमा पर पावन स्नान के लिए शहर के ब्रह्मचारी घाट, शारदा नदी के धनारा घाट और अन्य पवित्र सरोवरों में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां गंगा का पूजन किया। फल-फूल समर्पित करने के बाद दीपदान किया। शहर के ब्रह्मचारी घाट पर तड़के पांच बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। घने कोहरे के बीच डुबकी लगाई। जैसे जैसे दिन चढ़ा श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी। सुबह सात बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच गए। जहानाबाद क्षेत्र के चक्रतीर्थ पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। बिलसंडा के लिलहर और बीसलपुर के पक्का घाट पर भक्तों ने डुबकी लगाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें