फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: पीलीभीत में देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर बना अस्थाई पुल, गंगा दशहरा पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 04 Nov 2025 04:58 PM IST

पीलीभीत में गंगा दशहरा के एक दिन पूर्व यानी मंगलवार को शहर के ब्रह्मचारी घाट पर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। अस्थाई पुल के कार्य को दुरुस्त करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइटिंग व्यवस्था को भी बेहतर किया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा। इसके साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। बता दें कि शहर के ब्रह्मचारी घाट पर गंगा स्नान के दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं। दिनभर भारी भीड़ रहती है। शहर के अलावा आसपास से भी ट्रैक्टर ट्रालियों से श्रद्धालु का पहुंचना होता है। इसको लेकर ब्रह्मचारी घाट रोड पर बैरिकेडिंग की सुविधा की गई है। पुलिस की अलग-अलग टीम में लगाई गई है। अस्थाई पुल बना दिया गया है। मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव ने ब्रह्मचारी घाट पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने सीओ सिटी को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर भी हिदायत दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें