श्रावण मास के पहले सोमवार को पीलीभीत के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के गौरीशंकर मंदिर में सर्वाधिक भीड़ रही। यहां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इकोत्तहर नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। मंदिर समितियों ने पेयजल और दर्शन की व्यवस्था की।