फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार... पीलीभीत के शिवालयों में उमड़ी भोले के भक्तों की भीड़

पीलीभीत में सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। कांवड़ियों ने गंगाजल से भोले का अभिषेक किया। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सुबह पांच बजे से हो श्रद्धालुओं की कतार लगी। भक्तों ने बेल पत्र, फल, फूल, भांग धतूरा, दूध आदि से भगवान की आराधना की। शहर के दूधियानाथ और अर्ध नारिश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी। पूरनपुर क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी। व्यवस्था संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें