फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब की दुकान के विरोध में बवाल, तहसीलदार और दरोगा समेत आठ घायल

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के गांव बूंदी भूड़ में शराब की दुकान के विरोध को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों और पुलिस, आबकारी व तहसील की टीम के बीच हिंसक झड़प हो गई। टीम ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए पहुंची थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को डंडा चलाना पड़ा। इससे ग्रामीण उग्र हो गए। इस झड़प में तहसीलदार का हाथ और दरोगा का पैर टूट गया। छह महिलाएं भी घायल हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें